गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नकली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह का लोनी बॉर्डर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोट के साथ सुबोध, रोहित और मुन्ना को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 234 नकली नोट बरामद किए गए हैं। वहीं, इनके दो साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस सक्रिय है।
नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार
एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास बड़ी मात्रा में 500 रुपये के नकली नोट पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ये नकली नोट हाजीपुर में सप्लाई करने जा रहे थे।
गिरोह का नेटवर्क और आपराधिक योजना
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वे नकली नोटों को बेचते थे और ये नोट उन्हें झारखंड का एक निवासी उपलब्ध कराता था। पुलिस ने कहा कि इनके नेक्सस से जुड़े अन्य नाम भी सामने आए हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इन तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
