जिला बार एसोसिएशन शामली के चुनाव: 23 पदों के लिए 27 फरवरी को मतदान, नामांकन में दिखा उत्साह

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
In the Legislative Council, the issue of widening the Bhainswal Bridge–Gandevra Canal Confluence Road was raised, with demands for immediate robust construction IMAGE CREDIT TO REPORTER

शामली (शिखर समाचार) जिला बार एसोसिएशन शामली की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी के 23 पदों के लिए आगामी 27 फरवरी 2026 को चुनाव प्रस्तावित है। बुधवार को आयोजित नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पदों के लिए कुल 54 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस चुनाव में कुल 295 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नामांकन के दिन बार परिसर में अधिवक्ताओं की भारी भीड़ रही और पूरे दिन चुनावी गतिविधियां तेज रहीं।

अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के नामांकन

READ ALSO: https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

अध्यक्ष पद के लिए बिजेंद्र कुमार, महासचिव पद के लिए सतेंद्र कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए दिलशाद ने नामांकन पत्र जमा किए।

उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक अनुभव श्रेणी में सत्यनारायण और कृष्ण दत्त शर्मा ने नामांकन दाखिल किया, जबकि उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम अनुभव श्रेणी में रवि कुमार और सन्नी कुमार ने अपने पर्चे जमा किए। सहसचिव प्रशासन पद के लिए अमित कुमार तथा सहसचिव पुस्तकालय पद के लिए प्रवीण कुमार ने नामांकन कराया।

अन्य सदस्य पद और निर्विरोध प्रत्याशी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/ghaziabad-municipal-corporation-arranging/

सचिव प्रशासन पद पर केवल एक ही नामांकन पत्र खरीदे जाने के कारण प्रताप सिंह राठौर का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। वरिष्ठ सदस्य पद के लिए जितेंद्र शर्मा और रविंद्र कुमार ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर मैदान में हैं। कनिष्ठ सदस्य पद के लिए सुनील कुमार, मौ. फरमान, उर्वशी और शना प्रवीण ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।

चुनाव आयुक्त मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में नामांकन पत्रों की जांच और वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment