यूपी दिवस व बालिका दिवस पर जेवर में ‘बेटी गर्व है बेटियां’ म्यूजिक एल्बम का भव्य लोकार्पण

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Grand launch of music album 'Beti Garv Hai Betiyan' in Jewar on UP Day and Girl Child Day IMAGE CREDIT TO REPORTER

जेवर/ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)
उत्तर प्रदेश दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बुधवार को जेवर स्थित अंबा सिनेमा हॉल थियेटर में ‘बेटी गर्व है बेटियां’ म्यूजिक एल्बम के लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सशक्त बनाना तथा प्रदेश के उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करना रहा।

‘बेटी गर्व है बेटियां’ एल्बम का भव्य शुभारंभ: विनय आमेरिया और अमित चौधरी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/son-leaves-home-after-father-asks-him-to-prepare-for-board-exams-in-ghaziabad-2026-01-21

कार्यक्रम का आयोजन आर जे प्रोडक्शन यूपी जेवर द्वारा किया गया, जिसके आयोजक सुप्रसिद्ध अभिनेता व निर्देशक विनय आमेरिया रहे। मुख्य अतिथि के रूप में अमित चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर ने शिरकत की और ‘बेटी गर्व है बेटियां’ गीत से पर्दा हटाकर एल्बम का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रदेश के अनेक फिल्म कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मुंबई के वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति मुकेश मासूम ने किया, जबकि अध्यक्षता कुंवर मोहित चौधरी ने की।
एल्बम के गीत के गायक एवं लेखक रामजीत आमेरिया हैं। गीत में लीड रोल विनय आमेरिया के साथ बरषा कपूर, योगेश तालान, विमल एवं नीतीश छौंकर ने निभाया। संगीत धनेराज ने दिया है, जबकि निर्देशन सत्यन लांबा का रहा। छायांकन की जिम्मेदारी कुलदीप गोला ने संभाली।

समर्पण और सहयोग का परिणाम: विनय आमेरिया ने एल्बम निर्माण टीम का आभार व्यक्त किया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/drain-bridges-become-protective-shields/

आर जे प्रोडक्शन यूपी जेवर के निदेशक विनय आमेरिया ने बताया कि इस एल्बम के निर्माण में उनकी पूरी टीम ने समर्पण भाव से कार्य किया। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि ‘बेटी गर्व है बेटियां’ गीत का पोस्टर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, चिराग पासवान, हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, पूर्व मंत्री अब्बास नकवी, पूर्व सांसद के.सी. त्यागी, सांसद अनूप प्रधान एवं जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों द्वारा पूर्व में लॉन्च किया जा चुका है।
यह गीत वर्तमान में यूट्यूब पर आर जे रिकॉर्ड जेवर चैनल पर प्रसारित हो रहा है और दर्शकों से सराहना प्राप्त कर रहा है।

Share This Article
Leave a comment