शारदा यूनिवर्सिटी में नर्सिंग छात्रों का लैंप लाइटिंग व शपथ-ग्रहण समारोह सम्पन्न

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Lamp lighting and oath-taking ceremony of nursing students was held at Sharda University IMAGE CREDIT TO Sharda University

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार) शारदा स्कूल ऑफ़ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च शारदा यूनिवर्सिटी में बुधवार को B.Sc. नर्सिंग के नए बैच का लैंप लाइटिंग व शपथ-ग्रहण समारोह पूर्ण श्रद्धा, गरिमा और पारंपरिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस औपचारिक कार्यक्रम के माध्यम से विश्वविद्यालय ने नए छात्रों का नर्सिंग पेशे में स्वागत किया।

नर्सिंग छात्रों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की शपथ ली—सेवा और पेशे की गरिमा के प्रति जताया lifelong संकल्प

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/a-family-returning-from-kainchi-dham-fell-into-a-ditch-killing-their-uncle-and-niece-injuring-six-others-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-779116-2025-12-11

समारोह की शुरुआत पौधे की सांकेतिक सिंचाई से हुई, जो नए आरंभ और सतत विकास का प्रतीक रहा। इसके बाद विद्यार्थियों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की ऐतिहासिक शपथ दोहराते हुए नर्सिंग के नैतिक मूल्यों, मानवीय सेवा और रोगी-देखभाल के प्रति अपनी आजीवन प्रतिबद्धता व्यक्त की। शपथ के इस भावपूर्ण क्षण ने छात्रों में सेवा भावना और पेशे की गरिमा को बनाए रखने के संकल्प को और मजबूत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में AIIMS नई दिल्ली की प्राचार्य डॉ. लथा वेंकाटेशन उपस्थित रहीं। उन्होंने नए नर्सिंग विद्यार्थियों को संवेदनशीलता, नैतिकता और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ हैं, जो प्रतिकूल परिस्थितियों में भी धैर्य और दृढ़ता का उदाहरण पेश करती हैं। उन्होंने नर्सों की कार्य स्थितियों, मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण हेतु बेहतर नीतियों की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रो-चांसलर गुप्ता ने नर्सिंग को बताया मानवता सेवा का पुनीत आह्वान—सहानुभूति और सत्यनिष्ठा को बताया सर्वोपरि

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/major-action-by-gda-in-modinagar/

शारदा यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर वाई.के. गुप्ता ने अपने संबोधन में नर्सिंग पेशे में सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और उत्कृष्टता के मूल्यों को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि यह शपथ-ग्रहण समारोह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों द्वारा सेवा के उच्च आदर्शों को अपनाने की सार्वजनिक प्रतिज्ञा है। नर्सिंग मात्र एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सेवा का पुनीत आह्वान है।

समारोह में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. सिबा राम खारा, प्रो वाइस चांसलर डॉ. परमानंद, नर्सिंग स्कूल के डीन डॉ. आर. श्री राजा, डॉ. किरन शर्मा, डॉ. रेखा सहित विभिन्न विभागों के हेड, फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण और प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Share This Article
Leave a comment