चोरी के वाहन से लूट करने वाले 3 लुटेरों को कविनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Kavinagar police arrested 3 robbers who looted stolen vehicle IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना कवि नगर पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो चोरी के वाहन से लूट की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने प्रशांत, मनोज और विकास को गिरफ्तार करते हुए चोरी की 4 स्कूटी, 1 मोटरसाइकिल और 8 मोबाइल बरामद किए। एसीपी कवि नगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि थाना कवि नगर पर स्कूटी चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि यह तीनों सेक्टर 3 आरडीसी सर्विस रोड के पास पहुंचने वाले है। सूचना मिलते ही तुरंत घेराबंदी करके इन तीनों को गिरफ्तार किया गया। तीनों के निशानदेही पर चोरी के वाहन और चोरी किए गए मोबाइल बरामद किए गए। तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह तीनों मिलकर राहगिरों को निशाना बनाकर उनका मोबाइल और सामान लूट लिया करते थे। वही सोते हुए व्यक्तियों की जेब से भी सामान निकाल लेते थे। इसके अलावा चोरी किए गए वाहनों को आरडीसी की सर्विस रोड पर छिपा दिया करते थे। चोरी के वाहनों को मजबूरी बताकर व सस्ते दामों का लालच देकर राहगिरों को बेच दिया करते थे।

Share This Article
Leave a comment