सिग्नेचर मॉल में अवैध बार पर कौशाम्बी पुलिस ने मारा छापा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Kaushambi police raid illegal bar in Signature Mall, 4 accused arrested. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के पदार्थ पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को थाना कौशाम्बी पुलिस ने सिग्नेचर मॉल सेक्टर 3, वैशाली में छापा मारा, जहां कोको बार में अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 4 अभियुक्त गोविंद, कुनाल, नवीन और गिरीश शर्मा को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 5 हुक्का मय चिलम, 5 हुक्का की पाईप और 6 फ्लेवर्ड तंबाकू पैकेट बरामद किए गए।

फरार अभियुक्तों की तलाश जारी

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

मौके से 4 अन्य अभियुक्त पार्थ, सुमित, अमित और जितेंद्र फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस टीम कर रही है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिग्नेचर मॉल के अंदर अवैध हुक्का बार का संचालन हो रहा है।

अभियुक्तों की पूछताछ में खुलासा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि पैसे कमाने के लालच में उनसे यह काम करवाया जा रहा था। वहीं, जितेंद्र कैफे का संचालक है और पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रखे हुए है।

Share This Article
Leave a comment