गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना कौशांबी पुलिस ने रेलवे स्टेशन सहित सुरक्षा बलों की तस्वीर खींचने वाले गैंग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस आरोप में एक महिला सहित 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह सभी मिलकर रेलवे स्टेशन और अन्य सुरक्षित जगहों, जहां सीआरपीएफ या अन्य फोर्स तैनात है, वहां की फोटो खींचते थे।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस ने फोटो खींचने के आरोप में सुहेल, प्रवीन, राज, शिवा, रितिक और महिला अभियुक्ता साने ईरान को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें कई संदिग्ध चैट मिली हैं। बरामद फोन जांच एजेंसी को भेजे गए हैं, ताकि इनकी पूरी जांच की जा सके।
अपराध की प्रकृति और उद्देश्य
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/narayani-sena-held-a-protest-at-jantar-mantar/
राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था/यातायात ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सुरक्षा सम्बंधित क्षेत्र की फोटो ले रहे हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाके और धार्मिक स्थलों की वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड किया करते थे। ऐसा करने पर उन्हें पैसे मिलते थे। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गैंग द्वारा की गई और गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
