कलयुगी मामा ने 4 वर्षीय भांजी को उतारा मौत के घाट, तलाश में जुटी पुलिस

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Kalyugi uncle killed his 4-year-old niece; police are searching for the accused. IMAGE CREDIT TO फाइल फोटो

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बार फिर चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां कलयुगी मामा ने अपनी ही 4 वर्षीय भांजी की हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद बच्ची का शव गाड़ी के पास फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

सड़क किनारे कार के पास मिला बच्ची का शव

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

पुलिस को सूचना मिली कि थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में बीकानेर 80 फुटा रोड पर सड़क किनारे एक कार के नीचे एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की।

इसी दौरान पता चला कि पसौंडा निवासी शमशाद की 4 वर्षीय पुत्री लापता है और परिवार उसकी तलाश कर रहा था। शव की पहचान रहनुमा के रूप में हुई।

मामा पर हत्या का आरोप, परिवार में कोहराम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रहनुमा को उसका सगा मामा जमील उर्फ छोटू घर से खिलाने के लिए ले गया था। काफी देर तक बच्ची घर वापस नहीं लौटी तो परिवार ने तलाश शुरू की, जिसके बाद पुलिस से सूचना मिली कि बच्ची की हत्या कर दी गई है।

पुलिस जांच में सामने आई जानकारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मामा बच्ची को किराए के मकान पर ले गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को सड़क किनारे कार के पास फेंककर वह फरार हो गया।

आरोपी की तलाश जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/two-cow-smugglers-caught-after-being-shot/

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment