गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आईटीएस मोहन नगर गाजियाबाद में 7 अप्रैल को एमसीए विद्यार्थियों के लिए मेधावी पुरस्कार एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. टी वी विजय कुमार (प्रोफेसर, स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड सिस्टम्स साइंसेज, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली), सुशील कुमार मेहर (मुख्य सूचना अधिकारी, एम्स नई दिल्ली), संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय, एमसीए कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. पूजा धर और सह संयोजिका प्रो. स्मिता कंसल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का संदेश
आईटीएस समूह के चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा और वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। डॉ. आर पी चड्ढा ने कहा कि यह समारोह छात्रों की मेहनत और उपलब्धियों को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है और वे राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे। अर्पित चड्ढा ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
निदेशक और संयोजकों के विचार
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने स्वागत संबोधन में छात्रों और अभिभावकों का स्वागत किया तथा मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की। एमसीए कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. पूजा धर ने कहा कि सफलता अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। सह संयोजिका प्रो. स्मिता कंसल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथियों का संदेश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
मुख्य अतिथि डॉ. टी वी विजय कुमार ने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ अनुसंधान, नवाचार और समस्या समाधान कौशल विकसित करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार मेहर ने उन्हें निरंतर अद्यतन रहने, अनुशासन और समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला।
- द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर: एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के परिणामों के आधार पर शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमशः 15,000, 10,000 और 5,000 रुपये के चेक, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
- उन्नति पुरस्कार: उत्कृष्ट प्रगति करने वाले शीर्ष 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
- सर्वाधिक उपस्थिति: शीर्ष तीन विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
