फॉरेंसिक तकनीक का उपयोग करते हुए विवेचक करें साक्ष्य का संकलन : केशव कुमार चौधरी

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Investigators should collect evidence using forensic technology: Keshav Kumar Chaudhary IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव कुमार चौधरी ने अपराध शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के आदेश दिए। पीड़ित को न्याय दिलाते हुए अपराधी को सख्त सजा दिलाने के लिए उन्होंने वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक तकनीक का उपयोग करने के आदेश दिए, जिससे मजबूती के साथ साक्ष्य का संकलन हो सके और अपराधी के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो सके। इसके अलावा पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के लिए भी उन्होंने सभी को आदेशित किया। विवेचक विवेचना के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, उत्तरदायित्व व प्रोफेशनल दृष्टिकोण बनाए रखें। वहीं उन्होंने महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के आदेश भी दिए। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि विवेचनात्मक कार्यवाही में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बरती जाए।

Share This Article
Leave a comment