गाजियाबाद (शिखर समाचार)। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध केशव कुमार चौधरी ने गुरुवार को सर्किल नंदग्राम के थाना सिहानी गेट एवं थाना नंदग्राम के विवेचकों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने के आदेश विवेचकों को दिए। उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर उन्हें जल्द से जल्द लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए आदेशित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। इतना ही नहीं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने थाना सिहानी गेट का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को ईमानदारी से कार्य करने के लिए मोटिवेट भी किया। खास बात यह है कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने के आदेश विवेचकों को
दिए। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध केशव कुमार चौधरी थाना सिहानी गेट पहुंचे और वहां उन्होंने थाना नंदग्राम व थाना सिहानी गेट के विवेचकों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने थाना सिहानी गेट का निरिक्षण भी किया। निरिक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में साफ सफाई रखते हुए सभी सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के आदेश दिए। थाना सिहानी गेट में उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए रजिस्टर को चेक किया। निरीक्षण में पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने प्राथमिकता पर महिला संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने के आदेश दिए। इसके अलावा बैठक में उन्होंने 6 माह से लंबित सभी विवेचनाओं का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के आदेश दिए। महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के लिए विवेचकों को निर्देशित किया गया। इसके अलावा क्राइम के ग्राफ को काम करने के लिए बदमाशों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए। शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार पूर्ण गुणवत्ता से कार्य करने के लिए सभी को निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त दोनों थाना अध्यक्षों को जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए पीड़ित से फीडबैक लेने हेतु आदेशित भी किया गया। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम उपासना पाण्डेय, थाना अध्यक्ष सिहानी गेट और थाना अध्यक्ष नंदग्राम भी मौजूद रहे।

