हापुड़ (शिखर समाचार)।
इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया एवं हिंदू संगठन के पदाधिकारियों की गढ़ रोड स्थित वुड इंडिया में बैठक आयोजित की गई, जिसमें ईरान-अमेरिका-इस्राइल युद्ध को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में अमेरिका की कार्यशैली की कड़ी निंदा करते हुए इसे विश्व पर जबरन थोपा गया संघर्ष बताया गया।
अमेरिका की भूमिका और वैश्विक प्रभाव
वक्ता नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस युद्ध का मुख्य सूत्रधार अमेरिका है, जो वैश्विक स्तर पर गुंडागर्दी जैसी नीति अपनाते हुए विश्व शांति को खतरे में डाल रहा है। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष के कारण कई देशों में व्यापारिक गतिविधियां ठप हो रही हैं और मानवता पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र को ज्ञापन और सामाजिक मुद्दे
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
बैठक में संयुक्त राष्ट्र संगठन (यूएनओ) को ज्ञापन भेजकर तत्काल युद्धविराम कराने और विश्व को विनाश से बचाने की मांग की गई। इसके अलावा बैठक में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिसमें बच्चों की शादी में हो रही देरी को लेकर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में रविंद्र गुप्ता, ब्रिज मोहन अग्रवाल, शरद अग्रवाल, राम सर्राफ, वीरेंद्र कुमार, पंकज अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल चोटी, पुनीत गर्ग, अर्चना कंसल, पूनम गुप्ता, शिल्पी गर्ग, अनिता गुप्ता, महेंद्र शर्मा, विमेश गोयल, गिरीश अग्रवाल, लच्छीराम कंसल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
