गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक नगर निगम मुख्यालय पर गुरुवार को की। एफकौन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोहित, प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव तथा टीम द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। नगर आयुक्त ने 41 चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिगनलों के बारे में प्रेजेंटेशन देखा तथा मौके पर टेस्टिंग के लिए निर्माण विभाग की टीम को भेजा। बैठक में मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की सर्वे की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और फाइनल तैयारी विभागों द्वारा की जा रही है, जिसमें विद्युत विभाग व पुलिस प्रशासन से समन्वय करते हुए अंतिम रूप प्रोजेक्ट को दिया जा रहा है। चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए मौके पर टीम को भेज कर टेस्टिंग भी कराई गई। शहर में 41 ट्रैफिक सिग्नल पर कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसमें रेड लाइट वालियनस डिडक्शन, पेंन टिल्ट जूम, व्हीकल डिडक्शन कैमरा, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन, सर्विलांस फिक्स कैमरा लगाए जा चुके है।
