25वें दिन भी जारी अनिश्चितकालीन धरना, टोल हटाने की मांग को लेकर बढ़ता जनआक्रोश

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
The indefinite sit-in continues for the 25th day, with public anger growing over the demand for toll removal. IMAGE CREDIT TO REPORTER

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)
गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा से टोल प्लाजा हटाने, बृजघाट बाईपास को गढ़मुक्तेश्वर स्याना चौराहे से बाहर निकालने तथा लठीरा क्षेत्र में गंगा नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 25वें दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। इस आंदोलन का प्रभाव पूरे क्षेत्र में लगातार गहराता जा रहा है और आमजन के बीच आक्रोश स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

जनहित में समर्थन का जोर: सब्जी एवं फल मंडी संघ ने धरने में जताया ऐक्य

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

धरने को प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। गुरुवार को जनहित में सब्जी एवं फल मंडी संघ ने अध्यक्ष यामिन के संयोजन में धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा उठाई गई आवाज पूरी जनता की पीड़ा को दर्शाती है और इन मांगों का पूरा होना अत्यंत आवश्यक है।

राजनीतिक समर्थन का दायरा भी तेजी से बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनवर मलिक ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ गढ़ तहसील परिसर से धरना स्थल तक पहुंचकर आंदोलन का समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि पंकज लोधी द्वारा जनहित में किया जा रहा संघर्ष पूरी तरह न्यायसंगत है और पार्टी इसके साथ खड़ी है।

टोल प्लाजा हटाने की मांग तेज, आम जनता और प्रशासन दोनों प्रभावित: अनिल कुमार बंसल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-annual-festival-of-shiv-shakti-temple/’

फल एवं सब्जी मंडी संगठन के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार बंसल ने कहा कि टोल प्लाजा नगर पालिका सीमा से हटाना हर नागरिक की मांग बन चुकी है। इस समस्या से आम लोग ही नहीं, बल्कि स्थानीय प्रशासन भी प्रभावित हो रहा है।

धरना स्थल पर अनवर मलिक, अशोक कुमार, कालू सिंह आजाद, मोहम्मद शाहिद, साजिद, मोहम्मद सरताज, राजू बॉबी नगर, प्रिंस, वकील मलिक, राकेश कुमार, तौसीफ, यामिन, दीपक, अशोक कुमार, अनिल कुमार बंसल, मसरूर, आरती, विशाल, आरती, बबलू सहगल, जय सिंह राणा, अतर सिंह कटारिया, राजवीर, गौरव शर्मा, चीनू, बंटी आजाद, शौकीन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना अनवरत जारी है।

Share This Article
Leave a comment