ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। बिसरख स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय गौतमबुद्ध नगर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश मंडल स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें आने वाले चुनावों की तैयारियों को नई दिशा देने, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने और निर्वाचन आयोग की जारी प्रक्रियाओं पर पैनी निगरानी रखने पर विस्तृत मंथन किया गया।
प्रदीप नरवाल ने कांग्रेस पदाधिकारियों को दी सख्त हिदायत—बीएलओ नियुक्ति और बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ सुनिश्चित करने पर जोर
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी प्रदीप नरवाल ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियाँ संगठन से अधिक एकजुटता, सख्त अनुशासन और बूथ स्तर पर ठोस पकड़ की मांग करती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता सर्वोपरि है और कांग्रेस संगठन को हर चरण पर निगरानी एवं तथ्य-परक सत्यापन सुनिश्चित करना होगा।
उन्होंने निर्देश जारी किए कि जहां भी बीएलओ की नियुक्ति अधूरी है, उसे तत्काल पूरा कर बूथों पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की धांधली या दबाव की संभावना न बचे।
बैठक में गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत जिले से आए शहर व जिला पदाधिकारियों, पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों और समन्वयकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों, चुनौतियों और आगामी चुनावी रणनीतियों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कांग्रेस बूथ पुनर्गठन पर जोर—सक्रिय कार्यकर्ता पहचान, प्रशिक्षण और सदस्यता विस्तार से संगठन मजबूत बनाने के प्रस्ताव पारित
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dig-naithani-reviewed-mission-shakti/
बैठक में बूथ संरचना को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी जिसमें मंडल के सभी जिलों में बूथ समितियों का शीघ्र पुनर्गठन करना। सक्रिय, विश्वसनीय और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की पहचान करना। चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत करना। सदस्यता विस्तार अभियान को नए सिरे से गति देना। युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीमें गठित करना। सोशल मीडिया और जमीनी जनसंपर्क दोनों मोर्चों पर मजबूत उपस्थिति बनाना तथा जिलों से मासिक प्रगति रिपोर्ट को अनिवार्य रूप से मंडल व प्रदेश को भेजना।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सदैव जनहित और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में बूथ स्तर पर सक्रियता ही सफलता की कुंजी है और प्रत्येक पदाधिकारी को अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना होगा।
कांग्रेस बूथ मजबूती बैठक: पुनर्गठन, सक्रिय कार्यकर्ता पहचान और सदस्यता विस्तार पर जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/emphasis-in-the-iia-youth-wing-executive/
दीपक चोटीवाला ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में लगभग 80 प्रतिशत बीएलओ नियुक्त किए जा चुके हैं और निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया में बूथवार सत्यापन कार्य मुस्तैदी से कराया जा रहा है।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा के साथ आगामी चुनावी संघर्ष में जुटने का संकल्प दोहराया। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यकर्ताओं में दीपक कुमार, मुकेश यादव, वीर सिंह जाटव, जियाउर्रहमान, सतीश शर्मा, बृजेश कुमार, रामहरी पंवार, रवि लोधी, शिवराम वाल्मीकि, सुभाष गांधी, अजय चौधरी, पुरुषोत्तम नेगर, गौतम अवाना, नरेश भाटी, लोकेश चौधरी, बिजेंद्र यादव, प्रदीप कंसल, राजकुमार पंडित, श्रुति चौधरी, मुकेश शर्मा, धर्म सिंह, दुष्यंत नागर, महाराज सिंह नागर, चरण सिंह, नीरज लोहिया, रिजवान चौधरी, उर्मिला चौधरी, किशन शर्मा, गौतम सिंह, रमा नैय्यर, कपिल भाटी, आर के प्रथम, कैलाश बंसल, पुनीत मावी, रमेश चंद यादव, रमेश बाल्मीकि, सुबोध भट्ट, तनवीर अहमद, सचिन जीनवाल, अरविंद रेक्सवाल, अमित कुमार, सतपाल सिंह, विजय नागर, मोहम्मद नौशाद, सतीश शर्मा, अरुण भाटी, गौरव वसिष्ठ, इंद्रेश कुमार, हरकेश चौधरी, अशोक पंडित, ओमप्रकाश दीक्षित, अनिल कुमार, सुमित अत्रि, सुनील शर्मा, इस्माइल खां, चंद्रपाल, यश कौशिक, शैलेंद्र, चंद्रवीर चौधरी, अमित शर्मा, प्रज्ञा सिंह, सुशील शर्मा, जितेंद्र पाल सिंह, नीरज प्रजापति, शिव कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
