गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रोड रेंज के दौरान एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई। रोड रेंज के दौरान सरेआम युवक सुमित के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, लेकिन गनीमत रही कि उन्हें गोली नहीं लगी।
घटना का विवरण
पीड़ित सुमित चौधरी, ग्राम डबाना के निवासी, क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के मुख्य ग्लास गेट पर जाम होने के कारण अपोजिट सर्विस रोड से घर जा रहे थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई। गाड़ी चालक ने उन्हें गाड़ी हटाने के लिए कहा, जबकि साइड से निकलने की जगह थी। सुमित ने गाड़ी नहीं हिलाई, तो स्कॉर्पियो से चार लोग उतरकर गाड़ी का शीशा नीचे करवा कर पीछे हटने के लिए कहने लगे।
फायरिंग और पुलिस कार्रवाई
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई और आरोपी हथियार निकालकर फायरिंग करने लगे। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाज साफ सुनाई दे रही है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की पूछताछ जारी है।
