टेट पास अनिवार्यता के विरोध में 4 अप्रैल को रामलीला मैदान में बड़ा आंदोलन, मेरठ मंडल की बैठक में बनी रणनीति

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
In protest against the TET pass requirement, a major rally is planned at Ramleela Maidan on April 4, with the strategy finalized in a Meerut division meeting. IMAGE CREDIT TO फेडरेशन

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)।

टीईटी पास को अनिवार्य विषय बनाए जाने के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले 4 अप्रैल 2026 को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में प्रस्तावित विशाल आंदोलन को सफल बनाने के लिए मेरठ मंडल की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक जनपद हापुड़ में आयोजित की गई।

बैठक में शामिल हुए प्रमुख पदाधिकारी

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर आयोजित हुई, जिसमें मेरठ मंडल के सभी जनपदों के जिला अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता मेरठ मंडल के मंडलिक संगठन मंत्री एवं टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी ने की, जबकि संचालन पूर्व मंडलिक मंत्री अशोक शर्मा ने किया।

बैठक में मेघराज भाटी ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए एनपीआरसी स्तर पर पन्ना प्रमुख नियुक्त करने की अपील की। गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि सभी शिक्षक मेट्रो, रेल और निजी साधनों से 100 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। गौतमबुद्ध नगर से जिला कोषाध्यक्ष हेमराज शर्मा ने भी पूर्ण उपस्थिति पर जोर दिया।

जनपदों से सक्रिय भागीदारी का आश्वासन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

मेरठ के जिला अध्यक्ष राकेश तोमर ने बताया कि दिल्ली में निवास करने वाले शिक्षक सीधे आंदोलन स्थल पर पहुंचेंगे, जबकि अन्य साथी विभिन्न साधनों से भागीदारी करेंगे। हापुड़ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिसोदिया और नीरज चौधरी ने अधिकतम संख्या में सहभागिता का आश्वासन दिया। बागपत से जिला मंत्री राजकुमार शर्मा तथा बुलंदशहर से जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा और बाबू सिंह लोहिया ने भी आंदोलन में सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया।

बैठक में आंदोलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस दौरान गजेंद्र नागर, सौरव शर्मा, तेज प्रकाश तोमर, नीरज चौधरी, कविंद्र तोमर, मो. तारिक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment