नंदग्राम में विशेष समुदाय पर मारपीट का आरोप, घर के बाहर लगाए यह मकान बिकाऊ है के पोस्टर, पुलिस ने 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
In Nandgram, a special community alleged assault; posters saying ‘This house is for sale’ were put up outside the house. Police have arrested three accused. IMAGE CREDIT TO REPORTER

गाजियाबाद (शिखर समाचार )। थाना नंदग्राम क्षेत्र की नई बस्ती में एक परिवार ने विशेष समुदाय के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने थाना नंदग्राम में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों—जीशान, तहिर और राशिद—को गिरफ्तार कर लिया है।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

घटना के बाद भयभीत परिवार ने अपने घर के बाहर “यह मकान बिकाऊ है” के पोस्टर भी लगा दिए हैं। वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

घटना से जुड़े कुछ वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है।

डंडे और हथौड़े से हमला, महिलाओं को आई चोटें

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/narayani-sena-held-a-protest-at-jantar-mantar/

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने अपने घर के अंदर हनुमान चालीसा चला रखी थी। इसी दौरान पास में रहने वाले विशेष समुदाय के कुछ लोग वहां पहुंचे और घर के पुरुषों व महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी।

परिवार का आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने डंडों और हथौड़ों का इस्तेमाल किया, जिससे घर की महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिसके कारण वे भयभीत हैं और मकान बेचकर वहां से जाना चाहते हैं। इसी कारण उन्होंने घर के बाहर “मकान बिकाऊ है” के पोस्टर लगा दिए हैं।

पुलिस बोली—डीजे बजाने को लेकर हुआ था विवाद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/maruti-van-caught-fire-due-to-short-circuit/

पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर भी असंतोष जताते हुए सरकार से सुरक्षा की मांग की है।

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment