भिक्कनपुर, दुहाई और शाहपुर निज मोरटा में जीडीए ने चलाया बुलडोज़र, 61 बीघा अवैध कॉलोनियों का किया ध्वस्तीकरण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
In Bhikkanpur, Duhai, and Shahpur Nij Morta, the GDA conducted a bulldozer operation, demolishing 61 bighas of illegal colonies IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

गाजियाबाद (शिखर समाचार)
अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ प्राधिकरण ने गुरुवार को भिक्कनपुर, दुहाई और शाहपुर निज मोरटा में व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 61 बीघा भूमि पर फैली अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। उपाध्यक्ष के निर्देशों के अनुसार प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 के नेतृत्व में यह अभियान संपन्न हुआ।

अवैध कॉलोनियों पर सख्त नजर — मुरादनगर और भिक्कनपुर में बड़ी प्लाटिंग मामले का खुलासा

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-new-circle-rate-in-ghaziabad-to-rise-by-10-40-implementation-expected-next-week-201761317930875.html

जीडीए के मीडिया प्रभारी रूद्रेश कुमार शुक्ला ने बताया कि भिक्कनपुर मुरादनगर के खसरा संख्या 407 और 408 में नरेन्द्र और रविन्द्र ने लगभग 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित की थी। इसी तरह ग्राम भिक्कनपुर दुहाई में खसरा संख्या 475 पर हेमलता पत्नी नरेन्द्र गर्ग, योगेश शर्मा और दिनेश शर्मा द्वारा लगभग 18,000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। शाहपुर निज मोरटा के खसरा संख्या 629, 630, 631 और 632 में शिवांक शर्मा और जितेन्द्र दत्त शर्मा ने 26000 वर्ग मीटर में कॉलोनी का निर्माण किया। इसके अतिरिक्त चेतन यादव द्वारा करीब 7000 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग की गई थी।

सख्त कार्रवाई जारी — अवैध निर्माण ध्वस्त, नियमों की उल्लंघना बर्दाश्त नहीं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/hindon-chhath-ghat-police-officials-inspected/

प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते और पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में अवैध कॉलोनाइज़रों द्वारा बनाई गई सड़कें, बाउंड्री वॉल और साइट ऑफिस सहित सभी निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। कार्यवाही के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया, लेकिन प्राधिकरण और पुलिस ने पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा। प्रवर्तन जोन-2 के प्रभारी ने सख्त निर्देश दिए कि बिना अनुमति कोई भी निर्माण बक्शा नहीं जाएगा। ध्वस्तीकरण में सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-2 की पूरी टीम, प्राधिकरण पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ते ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आने वाले महीनों में और भी ध्वस्तीकरण और सीलिंग कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment