पत्नी और उसके आशिक की हत्या के आरोपी पति राशिद को मुठभेड़ में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Husband Rashid, accused of murdering his wife and her lover, was shot during an encounter. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। बीती 23 मार्च 2026 को पत्नी शबनम और उसके आशिक फईम की गोली मारकर हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त असलाह बरामद कराने के लिए राशिद को लेकर गई थी। इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं उसके कब्जे से आलाकत्ल 1 देशी

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

वहीं उसके कब्जे से आलाकत्ल 1 देशी तमंचा मय, 1 खोखा कारतूस व 1 जिंदा कारतूस बरामद किया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस टीम मुकदमा अपराध संख्या 98/26 धारा 103 (1) BNS में अभियुक्त राशिद को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद अभियुक्त ने बताया कि वह आलाकत्ल की बरामदगी करा सकता है।

उसकी बातों पर भरोसा कर बाउम्मीद बरामदगी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

उसकी बातों पर भरोसा कर बाउम्मीद बरामदगी आलाकत्ल करने के उद्देश्य से जैन कॉलोनी हरमपुर वाले जंगल में पहुंचे तो अभियुक्त ने पहले से छुपाए हुए तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में मौके पर गिरफ्तार किया गया और उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने 23 मार्च 26 को अपने दोस्त फईम व अपनी पत्नी शबनम की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। राशिद के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व चोरी जैसे कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

Share This Article
Leave a comment