खतौली में शांतिपूर्वक हुआ होलिका दहन, सीओ समेत पुलिस फोर्स ने किया पैदल मार्च

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Holika Dahan was conducted peacefully in Khatauli; the Circle Officer along with the police force carried out a foot patrol. IMAGE CREDIT TO POLICE

खतौली/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। खतौली क्षेत्र में होलिका दहन का पर्व पूर्णतः शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रशासन की मुस्तैदी और पुलिस की सतर्कता के चलते नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी 88 निर्धारित स्थलों पर होलिका दहन विधिवत संपन्न कराया गया।पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। नगर क्षेत्र में होली चौक स्थित प्रमुख होलिका दहन स्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव, कोतवाली प्रभारी दिनेश बघेल तथा नगर चौकी प्रभारी तेजवीर सिंह अपनी टीम के साथ देर शाम तक मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्वयं विभिन्न होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/assistive-devices-distributed-to-differently-abled-people-in-ghaziabad-136030006.html

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा नगर में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त भी की गई। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-dm-canceled-the-notices-issued-to-70-shop/

सीओ ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और आयोजकों से लगातार संवाद स्थापित किया गया। लोगों से अपील की गई कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

दुलेहंडी पर भी रहेगी सख्ती

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/jewar-unit-uttar-pradesh-udyog-vyapar-mandal/

कोतवाली प्रभारी ने भी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि दुलेहंडी के दिन भी पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने या हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की सक्रियता और नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र में होलिका दहन का पर्व हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Share This Article
Leave a comment