गाजियाबाद (शिखर समाचार)। बांग्लादेश में हो रही हिंसा के बाद जहां हिंदू संगठन लगातार हिंसा का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रहे है तो वहीं गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं की रक्षा हेतु घर-घर जाकर शस्त्र वितरण किए। इस दौरान उन्होंने लोगों से सतर्क रहते हुए जागरूक रहने की अपील की, जिससे वह बांग्लादेश की तरह भारत में माहौल खराब होने पर खुद की और अपने परिवार की रक्षा कर सकें। हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संगठन मंत्री अमित प्रजापति ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। उन पर अत्याचार करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। हिंदुओं को अपनी सुरक्षा के लिए एकजुट होना बहुत जरूरी है। हिंदुओं को अपना बचाव करने के लिए शस्त्र रखना बहुत ज्यादा जरूरी है, इसलिए घर-घर जाकर हिंदुओं को शस्त्र दिए गए है।अगर भारत में भी बांग्लादेश जैसे हालात बनते है तो इन शस्त्र से वह अपनी रक्षा कर सकते है। अपनी रक्षा करने के साथ-साथ वह अत्याचार करने वालों का नरसंहार भी कर सकते है। किसी ने भी अगर भारत देश की तरफ आंख उठा कर देखी तो यहां का हिंदू उन्हें इंट का जवाब पत्थर से देगा। शस्त्र वितरण के बाद शस्त्रों को चलाने हेतु सरकार से मान्यता देने का आग्रह किया है।
