तेज रफ्तार रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, आठ यात्री घायल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
high-speed roadways bus collided with a divider IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस उपेड़ा फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ यात्री घायल हो गए।

हादसे का विवरण

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस पीलीभीत से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के उपेड़ा फ्लाईओवर पर पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

राहत और बचाव कार्य

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने तुरंत रुककर घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

घायल और मृतकों की जानकारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी के अनुसार, दुर्घटना में बस चालक मंगल सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि परिचालक नकुल सहित कुल आठ यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment