शहीद भगत सिंह खेलो युवा स्पोर्ट्स पार्क का भूमि पूजन सम्पन्न

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Ground breaking ceremony of Shaheed Bhagat Singh Khelo Youth Sports Park completed IMAGE CREDIT TO REPORTER

जेवर/ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार) जेवर क्षेत्र के गांव भवोकरा में प्रस्तावित शहीद भगत सिंह खेलो युवा स्पोर्ट्स पार्क के निर्माण का शुभारंभ शनिवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ किया गया। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह खेल परिसर क्षेत्रीय युवाओं के लिए खेल, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त मंच के रूप में विकसित किया जाएगा।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया जेवर के विकास का उजाला—सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल में नई पहचान

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-farmers-march-in-ghaziabad-demands-for-pension-reforms-and-agricultural-issues-201768660820792.amp.html

भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में बीते नौ वर्षों के दौरान जेवर विधानसभा ने अभूतपूर्व विकास की गति पकड़ी है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट नीतियों, सुदृढ़ इच्छाशक्ति और पारदर्शी कार्यप्रणाली के कारण जेवर आज सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास के साथ साथ खेल सुविधाओं के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है।

विधायक ने बताया कि गांव भवोकरा में बनने वाला शहीद भगत सिंह खेलो युवा स्पोर्ट्स पार्क युवाओं की प्रतिभा को निखारने का केंद्र बनेगा। यहां से प्रशिक्षित होकर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। यह परियोजना ग्रामीण युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ साथ खेल संस्कृति को भी मजबूत करेगी। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी पहाड़िया और ग्राम भवोकरा के प्रधान की पत्नी गीता देवी ने फीता काटकर औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुलभूषण शर्मा, कुंवरपाल सिंह भवोकरा, लाला बरुआ प्रधान, अरविंद प्रधान, ज्ञानी सिंह प्रधान, कृष्ण प्रधान, पुष्पेंद्र सिंह, राजीव चौधरी, श्रीनिवास, अरविंद सिंह, भीम सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment