11 सौ फुट लंबे निशान के साथ निकली बाबा खाटू श्याम की भव्य पदयात्रा, जयकारों से गूंजा जेवर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Grand procession of Baba Khatu Shyam sets off with an 1,100-foot-long banner, Jewar echoes with cheers IMAGE CREDIT TO REPORTER

जेवर/ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार) एकादशी पर्व के पावन अवसर पर जेवर क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामनेर गांव से बाबा खाटू श्याम की पंचमी निशान पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जो अलीगढ़ जनपद के टप्पल तक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर श्याम भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था, जहां 11 सौ फुट लंबा निशान श्याम बाबा की अटूट भक्ति और समर्पण का प्रतीक बनकर आकर्षण का केंद्र रहा।

जेवर क्षेत्र में खाटू श्याम की निशान पदयात्रा का आयोजन और भक्तों की भक्ति

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

खाटू श्याम सेवा समिति रामनेर से जुड़े शैलेश ठाकुर ने बताया कि यह पदयात्रा एकादशी के उपलक्ष्य में आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति रस में डूबे श्याम भजन और “जय श्री श्याम” के गगनभेदी जयकारों के साथ श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए अलीगढ़ के कस्बा जट्टारी स्थित बाबा के दरबार तक पहुंचे।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा, प्रसाद वितरण और सेवा कार्यों के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया। वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्याम बाबा के रंग में रंगे भक्तों ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया। इस भव्य आयोजन में विकास चौधरी, प्रवीन चौहान, रोहित ठाकुर, दीपक चौहान, पवन चौहान, पवन कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे। यह निशान पदयात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक एकता और सामूहिक भक्ति का भी सशक्त संदेश देकर संपन्न हुई।

Share This Article
Leave a comment