तरणताल का हुआ भव्य शुभारंभ, डीएम जसजीत कौर ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Grand inauguration of Tarantala; DM Jasjeet Kaur inaugurated the event by cutting the ribbon. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

बिजनौर (शिखर समाचार)। नेहरू स्टेडियम स्थित तरणताल का शुभारंभ गुरुवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा विधिवत नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सौगात

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

मुख्य अतिथि जसजीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि यह तरणताल जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। इससे न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा, बल्कि युवाओं में स्वास्थ्य और अनुशासन के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यहां से उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार होकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

खेल सुविधाओं और प्रतिभा विकास पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने कहा कि उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ा जाए और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर हिमांशु, चित्रा चौहान, जितेंद्र गुप्ता, शुभम तोमर, सवागालम, अंशु चौधरी, जीवन रक्षक सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment