गाजियाबाद (शिखर समाचार)|
वसुंधरा सेक्टर-7, ग़ाज़ियाबाद में देवभूमि जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित “मेरोपहाड़-3” कार्यक्रम ने उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। 21 दिसंबर 2025 को आयोजित इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में उत्तराखंड समाज के लोग शामिल हुए ।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक उत्तराखंडी लोकनृत्य
ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक उत्तराखंडी लोकनृत्य, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पहाड़ की सभ्यता, संस्कार और आपसी भाईचारे को दर्शाते इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि उत्तराखंड समाज अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है और नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंदर सिंह नेगी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने उत्तराखंड समाज की सराहना करते हुए कहा कि समाज अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ऐसे आयोजन न केवल संस्कृति को जीवित रखते हैं बल्कि समाज में एकता और आपसी सहयोग को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देवभूमि जन कल्याण समिति के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि “मेरोपहाड़” जैसे आयोजन उत्तराखंड समाज की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। आयोजन का समापन उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक गौरव के साथ हुआ।

