सरकारी आश्वासन समिति की बैठक सम्पन्न, जिला अस्पताल व निकिता ग्रीनटेक प्लांट का किया निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Government Assurance Committee meeting concluded, inspected District Hospital and Nikita Greentech Plant IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

शामली (शिखर समाचार)।
उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में सभापति राजपाल सिंह बालियान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्य राम खिलाड़ी सिंह, फहीम इरफान, प्रभारी जिलाधिकारी/एडीएम सत्येन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लंबित आश्वासनों की समीक्षा

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

बैठक के दौरान समिति ने परिवहन, चीनी एवं गन्ना उद्योग, वन एवं पर्यावरण, सिंचाई एवं जल संसाधन, कारागार, खेलकूद, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, राजस्व, माध्यमिक शिक्षा तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित लंबित आश्वासनों की समीक्षा की। इस दौरान विधानसभा में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए तारांकित व अतारांकित प्रश्नों तथा नियम 51 के अंतर्गत प्रकरणों पर विभागीय अधिकारियों से जवाब तलब किया गया।

समीक्षा के दौरान:

  • बेसिक शिक्षा अधिकारी को अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की मान्यता की जांच कराने के निर्देश दिए गए।
  • गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा करते हुए जिला गन्ना अधिकारी को चीनी मिलों द्वारा किसानों का शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, विशेष रूप से थानाभवन क्षेत्र पर ध्यान देने को कहा गया।
  • जिला विद्यालय निरीक्षक को एकल विद्यालयों में नियमानुसार शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

परिवहन और अन्य विभागों की जानकारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/

परिवहन विभाग की समीक्षा में बस अड्डा निर्माण के संबंध में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि भूमि उपलब्ध न होने के कारण निर्माण कार्य लंबित है।

सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने पिछले दो वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायल व मृतक व्यक्तियों के परिजनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुआवजा दिलाने की जानकारी दी।

जनपद में कारागार निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी होने की भी जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए की गई कार्रवाइयों से समिति को अवगत कराया।

सभापति के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/maruti-van-caught-fire-due-to-short-circuit/

सभापति राजपाल सिंह बालियान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारी केवल पत्राचार के माध्यम से औपचारिकता पूरी न करें, बल्कि व्यक्तिगत रुचि लेकर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है और हर पात्र व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए।

प्रभारी जिलाधिकारी ने समिति को आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा।

जिला अस्पताल का निरीक्षण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/social-felicitation-of-bjps-newly-appointed/

बैठक के उपरांत समिति के सभापति व सदस्यों ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएनसी वार्ड और पुरुष वार्ड का जायजा लिया तथा भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। मरीजों ने बताया कि उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। समिति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिले।

इसके बाद समिति ने निकिता ग्रीनटेक रीसाइक्लिंग लिमिटेड, शामली का निरीक्षण किया। यहां उपचार संयंत्र, पेपर मशीन तथा विद्युत संयंत्र का अवलोकन कर संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, समिति अधिकारी, समीक्षा अधिकारी, प्रतिवेदक तथा आईआईए के अध्यक्ष विशाल, आशीष जैन, अशोक बंसल, आयुष बंसल, अभिनव बंसल और अभिषेक त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 03 09 at 7.22.02 PM 40
Share This Article
Leave a comment