गाजियाबाद का नया भविष्य: हरनंदीपुरम की तरफ किसानों के कदम, 130 हेक्टेयर का आंकड़ा पार!

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Ghaziabad’s new future: Farmers moving towards Harnandipuram, crossing the 130-hectare mark IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)|
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना हरनंदीपुरम अब धरातल पर आकार लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। किसानों के बढ़ते विश्वास और सहयोग ने इस मेगा टाउनशिप को नई ऊर्जा प्रदान की है। गुरुवार को योजना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों ने एकजुट होकर प्राधिकरण कार्यालय में उपाध्यक्ष के समक्ष लगभग 7 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि के लिए सहमति पत्र सौंपे, जिसके बाद योजना के लिए कुल सहमति का आंकड़ा 130 हेक्टेयर के पार पहुंच गया है।

किसानों की सहमति से तेज हुई योजना की रफ्तार

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/youth-seriously-injured-in-hit-and-run-case-in-ghaziabad-2026-03-09

प्राधिकरण कार्यालय में गुरुवार को सकारात्मक माहौल देखने को मिला। योजना क्षेत्र के किसानों ने स्वेच्छा से आगे आकर भूमि देने के लिए सहमति पत्र सौंपे। किसानों के इस कदम से हरनंदीपुरम योजना को नई गति मिली है।

जीडीए उपाध्यक्ष आईएएस नंदकिशोर कलाल ने किसानों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना केवल आवासीय योजना नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक तस्वीर बदलने वाली साबित होगी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि विकास कार्य पारदर्शिता और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए किए जाएंगे।

आंकड़ों में हरनंदीपुरम की प्रगति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/

प्राधिकरण के अनुसार इस मेगा टाउनशिप के लिए कुल 500 हेक्टेयर से अधिक भूमि प्रस्तावित है। अभी तक किसानों से करीब 130 हेक्टेयर भूमि के लिए सहमति प्राप्त हो चुकी है, जबकि लगभग 82 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री (बैनामे) भी पूरी हो चुकी है।

प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत इस परियोजना के विकास के लिए 400 करोड़ रुपये की राशि पहले ही आवंटित की जा चुकी है, जिससे योजना को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित होगी टाउनशिप

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/maruti-van-caught-fire-due-to-short-circuit/

करीब 500 हेक्टेयर में विकसित होने वाली हरनंदीपुरम टाउनशिप गाजियाबाद के शहरी विस्तार का नया चेहरा बनने जा रही है। योजना के तहत आधुनिक आवासीय सेक्टरों के साथ चौड़ी सड़कें, बड़े पार्क, ग्रीन बेल्ट और विश्वस्तरीय सामुदायिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

इस परियोजना के विकसित होने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गाजियाबाद में बेहतर और योजनाबद्ध आवासीय विकल्प मिलेंगे। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

किसानों में दिखा उत्साह

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/social-felicitation-of-bjps-newly-appointed/

बैठक में मौजूद किसानों ने कहा कि वे क्षेत्र के संतुलित और नियोजित विकास के लिए प्राधिकरण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं। उनका मानना है कि इस योजना से न केवल इलाके का विकास होगा बल्कि उनकी जमीनों का मूल्य और क्षेत्र की प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

इस अवसर पर जीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ योजना क्षेत्र के कई गांवों के किसान प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment