गाजियाबाद ग्रामीण पुलिस ने 281 मोबाइल फोन किए बरामद, स्वामियों को किए सपुर्द

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Ghaziabad Rural Police Recover 281 Mobile Phones; Returned to Their Owners IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। ग्रामीण जोन के सभी थानों और साइबर सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी व गुम हुए 281 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके मालिकों को वापस लौटाए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये है। सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल पर मोबाइल चोरी और गुमशुदगी से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण जोन साइबर टीम और थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क ने तकनीकी सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की मदद से अलग-अलग कंपनियों के कुल 281 मोबाइल फोन बरामद किए।

टेक्निकल जांच से मोबाइल बरामदगी: पुलिस ने हजारों फोन उनके मालिकों को लौटाए, भरोसा बढ़ा

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

मोबाइल रिकवरी के लिए पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया था। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन की पहचान कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया है। थाना लोनी से – 42, थाना ट्रोनिका सिटी से – 37, थाना अंकुर विहार से – 30, थाना लोनी बॉर्डर से – 28, थाना मसूरी से – 55, थाना मुरादनगर से – 36, थाना मोदीनगर से – 35, थाना निवाड़ी से – 8 और थाना भोजपुर से – 10 मोबाइल बरामद किए गए। ग्रामीण जोन पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा ओर मजबूत हुआ है। पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में तुरंत सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
Leave a comment