गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर लगातार कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद पुलिस अब तक बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन रिकवर कर चुकी है। एक बार फिर गाजियाबाद नगर जोन पुलिस और सर्विलांस टीम ने गुमशुदा विभिन्न कंपनियों के 555 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोनों की कीमत लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपए है। पुलिस ने मोबाइल फोन रिकवर करने के बाद उनके स्वामियों को भी सुपुर्द कर दिया है।
मोबाइल रिकवरी में पुलिस की रणनीति
संवाददाता सम्मेलन में केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध/मुख्यालय ने बताया कि CEIR पोर्टल पर पुलिस प्रबलता के साथ मॉनिटरिंग कर रही है। पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही पुलिस मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाती है। गाजियाबाद नगर जोन के सभी थाने और सर्विलांस टीम लगातार मॉनिटरिंग बनाए रखते हैं।
मॉनिटरिंग के आधार पर ही गुमशुदा 555 मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानी लागत 1 करोड़ 50 लाख रुपए बताई गई है।
थानों के अनुसार बरामदगी का विवरण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/narayani-sena-held-a-protest-at-jantar-mantar/
- थाना कोतवाली नगर: 153 मोबाइल फोन
- थाना विजयनगर: 91 मोबाइल फोन
- थाना सिहानी गेट: 71 मोबाइल फोन
- थाना नंदग्राम: 65 मोबाइल फोन
- थाना मधुबन बापूधाम: 60 मोबाइल फोन
- थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक: 36 मोबाइल फोन
- वेव सिटी: 35 मोबाइल फोन
- थाना कविनगर: 33 मोबाइल फोन
- थाना साइबर सेल: 11 मोबाइल फोन
गाजियाबाद पुलिस की यह कार्रवाई मोबाइल चोरी और गुमशुदा फोन के मामलों में नागरिकों के लिए राहत देने वाली साबित हो रही है।
