गाजियाबाद में नगर निगम कराएगा 227 करोड़ के कार्य, नगर आयुक्त ने निविदा आमंत्रित करने के दिये निर्देश

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Ghaziabad Municipal Corporation to Undertake Works Worth ₹227 Crore; Municipal Commissioner Directs to Invite Tenders IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के आदेश पर शहर में विकास कार्यों को तेजी से रफ्तार दी जा रही है। इंदिरापुरम सहित प्रत्येक वार्ड में निर्माण कार्य तेजी से चल रहे है। जनप्रतिनिधियों के बताए गए कार्यों को धरातल पर कराया जा रहा है। आंतरिक वार्डों में इंटरलॉकिंग टाइल, नालिया, पुलिया बनाने के साथ-साथ मुख्य प्रमुख मार्गो के सड़क सुधार का कार्य भी निरंतर जारी है। वहीं जलभराव को रोकने के लिए नालों के निर्माण का कार्य भी कराया जा रहे है। नगर आयुक्त लगातार चल रहे कार्यों की समय-समय पर समीक्षा कर रहे है। नगर आयुक्त ने समस्त निर्माण विभाग टीम के साथ नए कार्यों को करने के लिए समीक्षा की, जिसमें विकास की श्रंखला में 227 करोड़ के कार्यों को प्रारंभ करने के लिए निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए। मौके पर मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी तथा सभी जोन के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर व अन्य टीम भी उपस्थित रही। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि अवस्थापना निधि के अंतर्गत 227 करोड़ के कार्य मार्च महा में प्रारंभ किए जाएंगे। इसके लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है।

टेंडर से धरातल तक: 227 करोड़ के बड़े विकास कार्यों का मार्च में शिलान्यास—सड़कों से सौंदर्यकरण तक

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत धरातल पर कार्य प्रारंभ कराए जाएंगे, जिसके लिए समीक्षा बैठक बुलाई गई। सभी निर्माण के अधिकारियों व टीम को निविदा प्रक्रिया तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।आंतरिक गलियों में भी नए कार्य करने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। प्रमुख कार्यों में सौंदर्यकरण के कार्यों को भी शामिल किया जा रहा है। लगभग 6 करोड़ से शहर में सौंदर्यकरण का कार्य मार्च माह में प्रारंभ कराया जाएगा। एसडब्लूएम के अंतर्गत 32 करोड़ 40 लाख से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट हेतु कार्य किया जाएगा। एयर क्वालिटी के अंतर्गत 30 करोड़ 89 लाख के कार्य कराए जाएंगे, जिसमें मोहन नगर, वसुंधरा, कविनगर तथा सिटी जोन में सड़क सुधार के कार्य होंगे, जिसके लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। इंदिरापुरम अवस्थाना के लिए 17 करोड़ 41 लाख के कार्य वहां के वार्डों में कराए जाएंगे, जिसमें नाला निर्माण के कार्यों को भी शामिल किया गया है।

Share This Article
Leave a comment