मुरादनगर में गरजा जीडीए का बुलडोजर : 3600 वर्ग मीटर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी जमींदोज

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
GDA’s bulldozer roars in Muradnagar: Illegal colony being developed over 3600 square meters demolished IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए गुरुवार को मुरादनगर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की। मुरादनगर के ग्राम सरना में लगभग 3600 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी को प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

भारी विरोध के बीच चला ध्वस्तीकरण अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के कड़े निर्देशों के अनुपालन में प्रवर्तन जोन 2 की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची। यहाँ खसरा संख्या 602, 603 और 605 पर शहजाद मलिक, सलीम मलिक, शरद सिंहल और अन्य सहयोगियों द्वारा बिना किसी स्वीकृत मानचित्र के अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। कार्यवाही के दौरान कॉलोनाइजरों और निर्माणकर्ताओं ने टीम का रास्ता रोकने का प्रयास किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस और प्रवर्तन दस्ते की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली।

साइट ऑफिस और सड़कें की गईं ध्वस्त

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

मौके पर लगभग दो फीट ऊँचाई तक चिनाई कर रास्तों और प्लॉटों का सीमांकन किया जा चुका था। प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध रूप से निर्मित: साइट ऑफिस, बाउंड्रीवॉल, नवनिर्मित सड़कें
अवैध निर्माण की नींव (चिनाई) इन सभी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर मौजूद कॉलोनाइजर पक्ष द्वारा कोई भी स्वीकृत ले आउट प्लान या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

अधिकारियों की रही मौजूदगी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

ध्वस्तीकरण की यह बड़ी कार्यवाही प्रभारी प्रवर्तन जोन 02 के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित प्रवर्तन जोन-2 का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल और भारी संख्या में प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा। जीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में भी बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जाने वाले किसी भी निर्माण या अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment