गाजियाबाद में जीडीए और नगर निगम एक साथ मिलकर विकास योजनाओं को लगाएंगे पंख, हुई बैठक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
GDA and Municipal Corporation to Collaborate on Development Projects in Ghaziabad; Meeting Held IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में विकास योजनाओं को परवान चढ़ाने के लिए नगर निगम और जीडीए आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे। गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण तथा गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों के बीच शहर हित के कार्यों को लेकर बैठक हुई। जीडीए वीसी नंदकिशोर कलाल तथा विक्रमादित्य सिंह मलिक नगर आयुक्त गाजियाबाद की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें विशेष रूप से चार प्रमुख योजनाए करपुरीपुरम गोविंदपुरम, स्वर्ण जयंतीपुरम गोविंदपुरम, भवराव देशराज योजना, राज नगर एक्सटेंशन मैन रोड प्रमुख सेंट्रल वर्ज को हैंड ऑवर लेने के लिए भी चर्चा हुई। एस्टीमेट बनाते हुए हैंड ऑवर लेने के लिए नगर निगम और विकास प्राधिकरण के अधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण करेंगे। बैठक में गाजियाबाद नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश तथा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से मुख्य अभियंता आलोक रंजन, अधिशासी अभियंता योगेश व राजीव, सहायक अभियंता सुधीर, ट्रांस हिंडन के सहायक अभियंता अवतार रॉयल उपस्थित रहे। इंदिरापुरम की सीवर समस्या के समाधान के लिए गाजियाबाद नगर निगम ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से नेटवर्क मॉडल की मांग की, जिस पर तत्काल जीडीए वीसी ने अधिकारियों को सीवर लाइन प्लान साझा करने के निर्देश दिए गए। इंदिरापुरम के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 8000 स्क्वायर मीटर भूमि एक सप्ताह में नगर निगम को सौंपने के लिए भी निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने इंदिरापुरम के ड्रोन सर्वे, टैक्स संबंधित डाटा उपलब्ध कराने के लिए भी अपना विषय रखा, जिस पर जीडीए अधिकारियों को तत्काल कार्य करने के लिए जीडीए वीसी ने निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त आरडीसी में जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए योजना बनाई गई।

WhatsApp Image 2025 11 13 at 9.13.24 PM
Share This Article
Leave a comment