Hindon Vihar में स्क्रैप गोदाम में हुआ गैस रिसाव, 13 लोग अस्पताल में भर्ती

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Gas Leak at Scrap Warehouse in Hindon Vihar IMAGE CREDIT TO REPORTER

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। हिंडन विहार में दोपहर के समय हड़कंप मच गई जब स्क्रैप के गोदाम में अचानक गैस रिसाव होने लगा। गैस रिसाव होते ही गोदाम के अंदर के लोग बाहर की तरफ भगने लगे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गैस रिसाव के कारण अस्पताल में 13 लोगों को भर्ती कराया गया और सभी की हालत ठीक है।

एक्सपायर सिलेंडर से गैस रिसाव, भगदड़ और कई लोग अस्पताल में भर्ती

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/police-administrations-foot-and-bike-rally-in-ghaziabad-135668327.html

गैस रिसाव होते ही जब लोग स्क्रैप गोदाम से बाहर भागने लगे तो वहां स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। गोदाम में मौजूद लोगों को गैस रिसाव के कारण सांस लेने में दिक्कत आ रही थी इसलिए उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमओ अखिलेश मोहन ने बताया कि हिंडन विहार में स्क्रैप का गोदाम है, जहाँ पर एक्सपायर हुए सिलेंडर पहुंचे थे।

एक्सपायर सिलेंडर से गैस लीक: 13 लोग प्रभावित, सभी अस्पताल में सुरक्षित भर्ती

Ahttps://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/LSO READ:

एक्सपायर सिलेंडर में से किसी सिलेंडर में से गैस का रिसाव हो गया था। गैस का रिसाव होने के कारण वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो गई थी। 13 लोग गैस रिसाव की चपेट में आए, जिन्हें विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी लोग खतरे से बाहर है और किसी को भी जान का खतरा नहीं है। इलाज के लिए मरियम अस्पताल में 8, मेट्रो लाइफ में 3 और एमएमजी अस्पताल में 2 मरीज भर्ती है।

Share This Article
Leave a comment