हर हर गंगे के जयकारों से गूंज रहा गढ गंगा मेला

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Garh Ganga Mela reverberates with chants of "Har Har Gange" IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT AND REPORTER

——कार्तिक पूर्णिमा स्नान के तीन दिन शेष, श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला निरंतर जारी

भूपेन्द्र कुमार शर्मा
गढ़मक्तेश्वर/हापुड़ (शिखर समाचार)
गढ गंगा खादर मेला स्थल पर अब तक करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा के रेतीले मैदान पर पहुंचे हैं ओर लाखो लाख तो पड़ाव डालकर रेतीले मैदान में रहने लगे है। श्रद्धालु गंगा के मुख्य स्नानघाट पर पहुंचकर स्नान कर गंगा मैया के जयकारे लगाते हुए क्षेत्र को भक्ति से सरोबार कर रहे हैं।

गढ़ गंगा खादर में कार्तिक पूर्णिमा का मेलाः श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा तट पर जयघोष और दीपों की मनमोहक छटा

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/police-will-create-awareness-among-2-lakh-people-in-30-days-136311449.html

गढ़ गंगा खादर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर लाखों श्रद्धालु गंगा तट पर पड़ाव डाल चुके हैं। आगे भी कार्तिक पूर्णिमा स्नान वाले दिन तक श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला जारी रहेगा। बता दें कि मेले में चारों तरफ गंगा मैया के जयकारे सुनने को मिल रहे हैं। वहीं गंगा घाटों की बात की जाए तो वहां पर मौजूद श्रद्धालु गंगा स्नान और आचमन करते हुए गंगा मैया के जयघोष कर रहे हैं। वहीं गंगा तट पर रीति रिवाज के अनुसार कुछ श्रद्धालु कुआं पूजन व बच्चों का मुंडन संस्कार बैंड बाजे व ढोल के साथ कराते दिखाई दिए। गंगा खादर के रेतीले मैदान में चारों तरफ रौनक देखने को मिल रही है। इसके अलावा कई सेक्टरों में साधु संतो व महाराजो के डेरो में धर्मिक कार्य प्रवचन हो रहे है प्रजापिता ब्रहमकुमारी आश्रम से जूडे लोगा मेले में आये श्रद्धालुओ को मनुष्य को जीनव चक्र की जानकारी देने में लगे हैं। कई स्थानो पर भंडारों व प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा है। मेले में ब्रजघाट गंगा तट व कच्चे स्नानघाटों तथा पूठ में गंगातट पर हजारों दीप प्रज्जवलित होने पर मनमोहक नजारा दिखाई दिया।

श्रद्धालुओं का सैलाब उमडने से पुलिस की चुनौती भी बढ़ेगी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/add-cp-ips-keshav-kumar-chaudhary-briefed-abs-college-students/

जैसे जैसे गंगा मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। वैसे-वैसे ही पुलिस प्रशासन को मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जिसमें गंगा घाट किनारे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सदर बाजार मेले के मुख्य रास्ते पर भीड़ सहित प्रमुख अन्य जगहों पर पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था बढाने की आवश्यकता पड़ेगी। जिसको लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डे, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर, एसडीएम श्रीराम यादव, सीओ स्तुति सिंह, तहसीलदार राहुल सिंह, मेल प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने मेले में लगे अधिनस्थों को साथ लेकर मेला क्षेत्र व हाईवे पर स्थलीय स्थिति जानी ओर अधिनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। हाईवे पर भारी वाहनो का रूट डाईवर्जन 02 नवंबर से हो गया है जिस पर अमल लाने के लिए डयूटी पर लगाये अधिकारियो व कर्मचारियो को निर्देशित किया गया है।

झूले पहुंचने से भी रौनक बढ़ी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/sardar-vallabhbhai-patel-jayanti/

कार्तिक पूर्णिमा मेला क्षेत्र में मनोरंजन के साधनों में बड़े झूले और खेल खिलौने की दुकान आदि के पहुंचने से मेले में आये श्रद्धालुओ का मनोरंजन हो रहा हैं। मेला प्रर्दशनी व सरकार की योजनाओ को प्रचार प्रसार किसान कृषि प्रर्दशनी से किसानो को नई-नई जानकारी दी जा रही हैं। इसबार मेला प्रर्दशनी में हथकरघा सहित विभिन्न स्टॉल लगे हैं जो श्रद्धालुओ को अपने-अपने विभाग की जानकारी उपलब्ध करा रहे है। इसबार मेले में सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओ को होडिंग, वैन आदि के माध्यम से खूब प्रचार प्रसार हो रहा है। खोया पाया केंद्र

WhatsApp Image 2025 11 01 at 8.44.52 PM

मेले में निशुल्क बनाया गया ‘खोया पाया केंद्र मेले की भीड में बिछडों को मिलाने के कार्य में लगा है अब तक कैंप के माध्यम से मेले में 25 से अधिक बच्चों, महिलाओ व अन्य को अपनो से मिला गया है।

Share This Article
Leave a comment