विवेक विश्वविद्यालय में चार दिवसीय राष्ट्रीय स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप आज से

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Four-day National Speed Handball Championship at Vivek University from today IMAGE CREDIT TO REPORTER

बिजनौर (शिखर समाचार) जिले के विवेक विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर की स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 7 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक चलेगी। आयोजन स्पीड हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में स्पीड हैंडबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तथा विवेक विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कराया जा रहा है।

देशभर की प्रतिभा का संगम: विवेक विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-major-cbi-court-hearing-in-ghaziabad-s-16-year-old-multi-crore-scandal-201767717600283.html

आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं विवेक विश्वविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला अधिकारी जसजीत कौर द्वारा किया जाएगा। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से महिला एवं पुरुष वर्ग की कुल 31 टीमें भाग ले रही हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, केरल, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, बिहार, गोवा, राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से टीमें 6 जनवरी की शाम तक विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान करीब 500 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी विवेक विश्वविद्यालय परिसर में ही ठहरेंगे। खिलाड़ियों के लिए रात्रि विश्राम, भोजन और आवास की समुचित व्यवस्था विश्वविद्यालय द्वारा की गई है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से खिलाड़ियों के आवागमन के लिए महाविद्यालय की बसों का नियमित संचालन किया जाएगा, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।

चार दिनों तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मुकाबले विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित खेल मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे। 10 जनवरी 2026 को विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर चैंपियनशिप का समापन किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता से न केवल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच मिलेगा, बल्कि बिजनौर जिले की खेल पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment