कार्तिक गढ़ गंगा मेले को लेकर हापुड़ में आज दोपहर से रूट डायवर्जन लागू, छह नवंबर तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
For Kartik Garh Ganga Mela, route diversion implemented in Hapur from this afternoon; entry of heavy vehicles banned until November 6 IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)
उत्तर भारत के प्रसिद्ध कार्तिक गढ़ गंगा मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आज दो नवंबर की दोपहर से जिले में रूट डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था आगामी छह नवंबर तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में भारी वाहन हापुड़ शहर समेत जनपद सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। एसपी कुंवर ज्ञानजय सिंह ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आम राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पहले से ही रूट परिवर्तित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को मुख्य स्नान के दौरान सबसे अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है, ऐसे में जिला पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने वैकल्पिक मार्ग तय कर वाहनों के आवागमन की स्पष्ट व्यवस्था की है।

ऐसा रहेगा यातायात डायवर्जन

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/police-will-create-awareness-among-2-lakh-people-in-30-days-136311449.html

दिल्ली से मुरादाबाद व रामपुर जाने वाले वाहन : दिल्ली से हापुड़ होकर आने वाला यातायात बुलंदशहर बाईपास, बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई और चंदौसी से होते हुए मुरादाबाद पहुंचेगा। मेरठ से मुरादाबाद जाने वाले वाहन : मेरठ से मवाना रोड, मीरापुर बैराज, बिजनौर, नहटौर, धामपुर और काठ मार्ग से निकाले जाएंगे। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन : मुरादाबाद से कांठ, धामपुर, नहटौर, बिजनौर, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर और गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली भेजे जाएंगे।

गजरौला-मेरठ-मुरादाबाद मार्ग परिवहन अपडेट: वाहनों के लिए नए डायवर्ज़न और रूट मार्ग निर्धारित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/add-cp-ips-keshav-kumar-chaudhary-briefed-abs-college-students/

गजरौला से दिल्ली जाने वाले वाहन : गजरौला से चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर, मीरापुर बैराज, मवाना, मेरठ, मोदीनगर व गाजियाबाद होकर जाएंगे। मेरठ से बुलंदशहर, संभल, रामपुर जाने वाला ट्रैफिक : किठौर, मुदाफरा, ततारपुर अंडरपास, बबराला व बहजोई मार्ग से निकाला जाएगा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान की ओर से मुरादाबाद, बरेली की ओर जाने वाले वाहन : गाजियाबाद लालकुआं से दादरी, सिकंदराबाद, डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर दादरी जीटी रोड, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, डिबाई और चंदौसी मार्ग से मुरादाबाद भेजे जाएंगे। गाजियाबाद से मुरादाबाद-बरेली जाने वाला यातायात : सोना पेट्रोल पंप, गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी से होकर मुरादाबाद जाएगा। हापुड़ से बुलंदशहर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले वाहन : सोना पेट्रोल पंप, गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, डिबाई, चंदौसी होकर निकाले जाएंगे। अलीगढ़ व बुलंदशहर से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून की ओर जाने वाला यातायात : सोना पेट्रोल पंप से ततारपुर चौराहा, टियाला अंडरपास होकर गंतव्य की ओर जाएगा। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूटों का पालन करें और अनावश्यक रूप से बंद मार्गों पर न जाएं, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रह सके और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

Share This Article
Leave a comment