जनपद में शुद्ध भोजन और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू किया व्यापक अभियान

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Food Safety Department started a massive campaign to provide pure food and beverages in the district IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। नववर्ष के आगमन के मद्देनजर जनपदवासियों को सुरक्षित और शुद्ध भोजन एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है। विभागीय अधिकारियों ने जिले भर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

ग्रेटर नोएडा में रेस्टोरेंटों की सघन जांच: खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए नमूने

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ghaziabad-meerut-man-dies-by-suicide-on-train-tracks-40088810.html

इस संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि विभाग की टीमों ने संपूर्ण जनपद में एक साथ विभिन्न रेस्टोरेंटों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण किया। उन्होंने बताया कि गौर सिटी मॉल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित सब वे से कबाब का 01 नमूना, बारकोज से वेज फ्राइड राइस का 01 नमूना तथा जीरो डिग्री से पनीर पेटीज का 01 नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह ने लिया।

कमर्शियल बेल्ट अल्फा में वॉव मोमोज से कुकिंग तेल का 01 नमूना और सबवे से पनीर टिक्का का 01 नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने लिया। यमुना एक्सप्रेस वे जेवर पर स्थित डोमिनोज से टोमेटो प्युरी और टाउन पिज्जा से पिज्जा का 01-01 नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा द्वारा संग्रहित किया गया।

ग्रेटर नोएडा के रेस्टोरेंटों से 12 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/sexual-harassment-law-2013-gurukul-foundation/

इसके अतिरिक्त पूर्वांचल रॉयल, निम्बस पार्क ग्रेटर नोएडा में डोमिनोज से मार्गरिटा पिज्जा का 01 नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी मालती ने लिया। नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में सबवे से पनीर टिक्का का 01 नमूना विशाल कुमार गुप्ता द्वारा और सेक्टर 46 नोएडा में वेंडीज से बिरयानी ग्रेवी तथा चायोज से देशी चाय का 01-01 नमूना संग्रहित किया गया। सेक्टर 18, डीएलएफ में चायोज से मसाला चाय का नमूना रितु सक्सेना ने लिया। इस प्रकार कुल 12 नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय, सर्वेश मिश्रा ने बताया कि आगामी दिनों में भी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे ताकि जनपदवासियों को हर समय सुरक्षित और निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ मिल सकें।

Share This Article
Leave a comment