गाजियाबाद नगर निगम की जनसुनवाई में उमड़ी समस्याओं की बौछार, 25 शिकायतें दर्ज, स्वास्थ्य व जलकल विभाग पर सबसे ज्यादा शिकायतें

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Flood of issues raised in Ghaziabad Municipal Corporation's public hearing IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम द्वारा आयोजित संभव जनसुनवाई में आज जनता की समस्याओं की भरमार देखने को मिली। कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुए, जिनमें सबसे अधिक 6 शिकायतें स्वास्थ्य विभाग से जुड़े रहे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने अधिकारियों के साथ सुनवाई करते हुए साफ कहा कि जनता की परेशानी का समाधान तुरंत होना चाहिए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

ALSO READ:https://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/lokesh-meets-union-jal-shakti-minister-in-new-delhi/article70029861.ece

जलकल विभाग से 5, निर्माण विभाग से 4, प्रकाश विभाग से 3, संपत्ति विभाग से 2, उद्यान विभाग से 1, टैक्स विभाग से 3 और अन्य विभाग से 1 शिकायत दर्ज हुई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश को सफाई व्यवस्था मजबूत करने और वार्डों की आंतरिक गलियों का प्रातः निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त के कड़े निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/digital-surveillance-for-traffic-in-ghaziabad/

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि संभव दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण तत्काल और समयबद्ध ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं को देखते हुए निगम अधिकारियों को मॉनिटरिंग और फील्ड निरीक्षण बढ़ाना होगा।
जनसुनवाई में संयुक्त नगर आयुक्त ओमप्रकाश, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह समेत निगम अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment