इंडस्ट्रियल एरिया में 2 फैक्ट्री में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
A fire broke out in two factories in an industrial area; the fire department managed to bring the blaze under control. IMAGE CREDIT TO फायर ब्रिगेड

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
लाल कुआं क्षेत्र स्थित साउथ साइड इंडस्ट्रियल एरिया में आज़ाद आयल एक्सपेल्लोर कंपनी में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास की फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल टीम की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

आग लगने की सूचना कोतवाली फायर स्टेशन को दी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम रवाना हुई। मौके पर 4 गाड़ियां पहुंची, जिसमें वैशाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से भी गाड़ियां शामिल थीं।

आग का कारण और प्रभावित क्षेत्र

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

मौके पर प्लास्टिक के दाने में आग लगी हुई थी। आग ने पास वाली फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया, जहां सूखा नारियल पैक किया जाता था।

जनहानि से बचाव और कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

टीम ने होज लाइन बिछाकर दोनों कंपनियों में आग को बुझाना शुरू किया। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। आग लगने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

Share This Article
Leave a comment