आईटीएस मोहननगर में क्विज व्हिज 2025 का भव्य समापन, 30 हजार छात्रों की प्रतिभा को मिला मंच

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
Grand finale of Quiz Whiz 2025 at ITS Mohannagar, talent of 30 thousand students gets stage IMAGE CREDIT TO आईटीएस इंस्टीट्यूट

गाजियाबाद (शिखर समाचार) आईटीएस मोहननगर में 19 दिसम्बर को प्रसिद्ध ज्ञान प्रतियोगिता क्विज व्हिज 2025 के बारहवें संस्करण का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र के ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से पिछले बारह वर्षों से आयोजित की जा रही है। इस वर्ष इसके प्रथम चरण में लगभग 225 विद्यालयों के 30,000 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया।

दीपों की रोशनी में चमकी प्रतिभा: ग्रैंड फिनाले का भव्य उद्घाटन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad

ग्रैंड फिनाले का औपचारिक उद्घाटन आईटीएस मोहननगर के चाणक्य प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि अभिनेत्री, मॉडल और फिल्म निर्माता मालती चाहर, एवं अर्पित चड्ढा, वाइस चेयरमैन, आईटीएस द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के चरणों में दीप प्रज्वलन करके किया गया।

अपने संदेश में अर्पित चड्ढा ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है तो बस इस प्रतिभा को सही अवसर प्रदान करने की। इसी सोच के तहत पिछले 12 वर्षों से क्विज व्हिज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

मेहनत और आशीर्वाद से संवरता भविष्य: छात्रों के लिए प्रेरक संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/teachers-and-students-took-educational-tour/

यूजी कैंपस की प्रधानाचार्या डॉ. नैंसी शर्मा ने अपने सम्बोधन में छात्रों को संदेश दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम करें, अपने माता-पिता, शिक्षकों और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते रहें और हमेशा आगे बढ़ते रहें। इसी प्रकार, निदेशक (जनसंपर्क) सुरेंद्र सूद ने भी छात्रों को भविष्य में आगे बढ़ने और निखरने के लिए प्रेरित किया।

ज्ञात हो कि क्विज व्हिज प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न होती है। प्रथम चरण प्रत्येक विद्यालय स्तर पर संपन्न हुआ, जिसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तीन छात्रों को द्वितीय चरण के लिए चयनित किया गया। द्वितीय चरण का आयोजन आईटीएस संस्थान में 2025 व्यापारिक ज्ञान अनंत: खोजो, सोचो और विजयी बनो शीर्षक प्रतियोगिता के रूप में किया गया।

प्रतिभा को मिली नई उड़ान: विजेताओं को सम्मान और पुरस्कारों से नवाजा गया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/initiative-of-devnandini-hospital-and-blood/

इस प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम के आदित्य राज चोपड़ा, धीरेन गुप्ता, आनंद अग्रवाल को प्रथम पुरस्कार रूप में 51,000 रुपये, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं, इंग्राहम इंस्टिट्यूट इंग्लिश स्कूल, गाजियाबाद के आकर्ष सिंह, आयुष कुमार गौतम, अंश गुप्ता को द्वितीय पुरस्कार रूप में 31,000 रुपये, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र दिए गए।

तृतीय पुरस्कार के रूप में डीडीपीएस, गाजियाबाद के अंशुल तिवारी, नमन खुराना, श्रेष्ठ शर्मा और एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, दिल्ली के शौर्य अग्रवाल, अंशुल रंजन, जयेश जैन को 21,000 रुपये, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त चार विद्यालयों सैंट थॉमस स्कूल, इंदिरापुरम, डॉ बी आर आंबेडकर, नंद नगरी, केडीबी पब्लिक स्कूल गाजियाबाद, और हेरिटेज अकादमी, मोदीनगर को सांत्वना पुरस्कार रूप में 6,000 रुपये, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र दिए गए।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 7.42.38 PM 14

इस अवसर पर डॉ. आर पी चड्ढा, चेयरमैन आईटीएस, अर्पित चड्ढा, वाइस चेयरमैन, सुरेंद्र सूद, निदेशक (जनसंपर्क), डॉ. नैंसी शर्मा, प्रधानाचार्या, डॉ. विदुषी सिंह, अकादमिक डीन, कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर नूपुर सिद्ध, प्रोफेसर आदिल खान, प्रोफेसर दिव्यांशु चौहान, संकाय सदस्य, प्रतिभागी छात्र, अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे।

आईटीएस मोहननगर का यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मंच प्रतिभाशाली छात्रों को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता रहा है।

Share This Article
Leave a comment