गाजियाबाद (शिखर समाचार)। विशष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 के तहत गणना अवधि में दिनांक 04.11.2025 से 04.12.2025 तक बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर एवं विशेष अभियान तिथियों में अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं भरे हुए गणना प्रपत्रों को प्राप्त कर बीएलओ एप्प पर डिजिटाइज किये जाने सम्बन्धी कार्य किया जा रहा है परन्तु गाजियाबाद में शहरी क्षेत्र होने तथा विस्थापित जनसंख्या होने के कारण यह सम्भव है कि पुराने पते पर पंजीकृत मतदाता उसी क्षेत्र में किसी अन्य पते पर निवासरत हों, जिस कारण उन्हें उनके गणना प्रपत्र वितरित न हो पाये हों। रविन्द्र कुमार मॉंदड़ जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी गाजियाबाद ने लोगों से अपील कि यदि आपको अभी तक गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो कृपया अपने पुराने पते के मतदेय स्थल (जहाँ आपने पूर्व में वोट डाला है) पर जाकर बीएलओ से सम्पर्क कर जाँच कर लें एवं बी.एल.ओ. से गणना प्रपत्र लेकर उसमें पूर्ण विवरण भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा दें, जिससे आपका नाम ड्राफ्ट रोल में सम्मिलित हो जाये। बीएलओ के मोबाइल नम्बर की अद्यतन सूची जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। यह कार्य लोकतंत्र में भागीदारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसमें लापरवाही ना करें और बीएलओ का सहयोग करें। इसके अलावा अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को देते हुए लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी भागीदारी निभायें।
