काले सूटकेस में मिले महिला कंकाल ने खोली दहशत की परतें, पुलिस ने तीन टीमें बनाकर तेज की जांच

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
The female skeleton found in a black suitcase revealed layers of terror; police accelerated investigation by forming three teams IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)
नेशनल हाईवे-9 पर पिलखुवा क्षेत्र में ईंख के खेत के बीच पड़े काले सूटकेस से महिला का कंकाल मिलने के बाद जिले में खौफ का माहौल है। सोमवार को रामा मेडिकल कॉलेज के पास सर्विस रोड किनारे मिले इस कंकाल ने पुलिस महकमे को अलर्ट मोड में ला दिया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने तीन टीमें गठित कर खुलासे का टास्क सौंप दिया है।

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस: एनसीआर में हत्या की आशंका, पहचान छिपाने के लिए हापुड़ में फेंका गया शव

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-indian-parents-association-seeks-meeting-with-president-on-rte-admission-issues-201764688691891.html

जांच टीमों ने पिछले दो दिनों में हाईवे और आसपास के इलाकों में लगाए गए सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या कहीं दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में की गई और उसके बाद शव को सूटकेस में भरकर हापुड़ क्षेत्र में फेंका गया, ताकि पहचान मुश्किल हो सके।

पुलिस के अनुसार कंकाल कम से कम दस से बारह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतका की पहचान के लिए दिल्ली, एनसीआर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर और नजदीकी जिलों में पिछले कुछ हफ्तों में गुमशुदा दर्ज कराई गई महिलाओं और युवतियों का पूरा विवरण मंगाया जा रहा है। डीएनए परीक्षण व अन्य वैज्ञानिक तरीकों से शिनाख्त की कोशिश की जाएगी।

तीन टीमें रहस्य सुलझाने में लगीं: हाईवे किनारे गन्ने के खेत में शव फेंकने वाले की तलाश तेज

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/six-day-online-faculty-development-program/

तीनों टीमें इस बात की कड़ी तलाश में हैं कि शव को सूटकेस में भरकर हाईवे किनारे गन्ने के खेत में कौन और किस वजह से फेंक गया। फुटेज में नजर आने वाली संदिग्ध गाड़ियां पुलिस की निगरानी में हैं। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को भी पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है।

एसपी ने कहा कि दूसरे राज्यों में अपराध कर शवों को हापुड़ क्षेत्र में फेंकने की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस हाईवे और संवेदनशील बिंदुओं को अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों से लैस करेगी, ताकि ऐसी घटनाओं पर समय रहते रोक लग सके।

WhatsApp Image 2025 12 02 at 8.04.35 PM 1

रात की गश्त पर उठे सवाल
कागजों में पुलिस भले ही निरंतर गश्त का दावा करती रहे, मगर हाईवे और गंगा किनारे का खादर क्षेत्र अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन चुका है। हालात यह संकेत दे रहे हैं कि अपराधी यहां शव फेंकना अधिक सुरक्षित समझ रहे हैं।

Box
हापुड़ हाईवे बनता जा रहा शवों का अड्डा

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र से जुड़े इस हाईवे पर लावारिस शव मिलने की घटनाएं चिंताजनक रूप से बढ़ी हैं।

पिछले एक वर्ष की कुछ प्रमुख घटनाएं—

नवंबर 2024 : हाईवे-9 बाईपास पर सूटकेस में महिला का शव बरामद

21 मार्च : सिम्भावली के बक्सर क्षेत्र में लीड़ लगाए युवक का शव मिला

30 मई : पिलखुवा में महिला की हत्या कर सूटकेस में भरकर शव फेंका गया

9 जून : बृजघाट के पास सड़क किनारे युवक का शव मिला

6 जुलाई : हापुड़ के रामलीला मैदान के बाहर नाले में व्यक्ति का शव मिला

24 अगस्त : सिम्भावली के राजापुर झाल के पास शव बरामद

25 अगस्त : बाबूगढ़ के बनखड़ा क्षेत्र में शव मिला

30 अगस्त : ततारपुर के जंगल में मजदूर का शव बरामद

11 अक्टूबर : पिलखुवा के गालंद गांव में व्यक्ति का शव मिला

23 नवंबर : प्रीत विहार, हापुड़ में धड़ कटा शव बरामद

लगातार बढ़ रही इन घटनाओं ने हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब इस ताजा मामले को टेस्ट केस मानकर खुलासा करने में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment