शारदा विश्वविद्यालय के विधि संकाय ने किया कम्युनिटी कनेक्ट विजिट का सफल आयोजन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The Faculty of Law at Sharda University successfully organized a Community Connect Visit IMAGE CREDIT TO UNIVERSITY

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ ने उन्नत भारत अभियान एवं संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगला चरनदास गांव में कम्युनिटी कनेक्ट विज़िट का सफल आयोजन किया।

विधि संकाय के छात्रों ने ग्रामीण संवाद और सर्वेक्षण से जाना समाज के कानूनी और सामाजिक पहलू

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-farmers-protest-in-ghaziabad-for-compensation-and-urgent-procurement-201758287611147.html

इस कार्यक्रम में विधि संकाय के विद्यार्थियों ने ग्रामीण समुदाय के साथ संवाद स्थापित कर प्रश्नावली आधारित सर्वेक्षण किया। विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, उनकी चुनौतियों को दर्ज किया और उनसे जुड़े सामाजिक व कानूनी पहलुओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। इस दौरान ग्रामीण समाज की सामाजिक, आर्थिक और विधिक वास्तविकताओं को समझने पर विशेष ध्यान दिया गया।

स्कूल ऑफ लॉ के डीन डॉ. ऋषिकेश दवे ने बताया: ग्रामीणों को जागरूक कर विधि शिक्षा को समाज से जोड़ा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/transfers-of-16-ips-officers-chiefs-change/

स्कूल ऑफ लॉ के डीन डॉ. ऋषिकेश दवे ने बताया कि यह पहल केवल समस्याओं की पहचान तक सीमित नहीं रही, बल्कि विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, कल्याणकारी नीतियों, महिला एवं बाल अधिकारों, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी प्रावधानों की जानकारी भी दी। महिला सशक्तिकरण, बच्चों की शिक्षा, रोजगार अवसर और विधिक सहायता से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई। उनका कहना था कि इस तरह की गतिविधियाँ विधि शिक्षा को कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकालकर समाज से जोड़ती हैं और विद्यार्थियों को संवेदनशील व जिम्मेदार विधि-व्यवसायी बनने की प्रेरणा देती हैं।

कम्युनिटी कनेक्ट टीम और सहयोगियों के समन्वय में सफल हुआ कार्यक्रम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/transfer-of-13-pps-officers-in-uttar-pradesh/

कार्यक्रम का सफल संचालन कम्युनिटी कनेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. बरनाली खारा और डॉ. निम्मी अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ। वहीं संकाय समन्वयक डॉ. वैशाली अरोड़ा एवं डॉ. मानवेंद्र सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शारदा वेलफेयर के देशराज सिंह और बबीता का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम और अधिक प्रभावी व सार्थक बन सका।

Share This Article
Leave a comment