रबूपुरा (शिखर समाचार)। रबूपुरा पुलिस ने मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी गौतस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुठभेड़ और गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, कार्गो टी-प्वाइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, जिस पर टीम ने उसका पीछा किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह मौके पर गिर पड़ा।
आरोपी की पहचान और आपराधिक पृष्ठभूमि
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
गिरफ्तार बदमाश की पहचान हरियाणा के पलवल जिले के शेखपुर गांव निवासी 32 वर्षीय संजू पुत्र रुक्का उर्फ लुक्का के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ रबूपुरा थाना और हरियाणा में गौवध के पांच मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
बरामदगी और आगे की कार्रवाई
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की बाइक और अवैध तमंचा बरामद किया है। आरोपी पर पहले से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
