वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों ने डीएमई पर किया प्रदर्शन, जाम में फंसी एम्बुलेंस, पुलिस पर भी हुआ पथराव

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Employees staged a protest at DME over salary hike demands IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन नोएडा से शुरू होकर गाजियाबाद तक पहुंच गया और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान दिल्ली जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसमें एंबुलेंस भी फंस गई। काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन और यातायात प्रभावित

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

प्रदर्शनकारी कर्मचारी एक्सप्रेसवे की दोनों तरफ खड़े हो गए, जिसके चलते दिल्ली से गाजियाबाद आने-जाने वाले दोनों मार्गों पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने राहगीरों और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को छिजारसी कट की ओर खदेड़ दिया।

इंडस्ट्रियल एरिया में सुरक्षा कड़ी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

घटना के बाद नोएडा और एक्सप्रेसवे क्षेत्र में पुलिस अलर्ट मोड पर है। औद्योगिक क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस कर्मचारियों से लगातार शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और कानून-व्यवस्था न बिगाड़ने की अपील कर रही है।

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई है और एक्सप्रेसवे को सामान्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। घटना की वीडियोग्राफी कराई गई है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment