हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया ईद उल फितर का पर्व, जेवर में दिखी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Eid-ul-Fitr was celebrated with great joy and a spirit of brotherhood; in Jewar, it reflected a fine example of Ganga-Jamuni culture. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

जेवर (शिखर समाचार)

जेवर क्षेत्र में शनिवार को ईद उल फितर का पावन पर्व पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र में रौनक देखने को मिली और लोगों ने नमाज अदा कर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। हर तरफ खुशियों का माहौल रहा और सामाजिक सौहार्द की सुंदर झलक दिखाई दी।

विभिन्न स्थानों पर अदा की गई नमाज

ALSO READ:https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ghaziabad-bank-guard-shoots-dead-manager-in-loni-over-leave-dispute-lclam-rpti-2497998-2026-03-16

शनिवार की सुबह हल्के कोहरे के बीच विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। ईदगाह एहले हदीस पर मौलाना अमानुल्लाह सल्फी ने प्रातः 7:45 बजे नमाज अदा कराई। इसके अलावा बड़ी ईदगाह पर सुबह 8:15 बजे, आर एंड आर कॉलोनी में 8:00 बजे, शकर बरस में 8:30 बजे तथा मदरसा हिफजुल इस्लाम में भी सुबह 8:00 बजे नमाज अदा की गई।

नमाज के बाद सभी लोगों ने देश में सुख शांति, तरक्की और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए दुआ मांगी। नमाज के उपरांत लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।

भाईचारे और सौहार्द का संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/

स्वागत और सुरक्षा व्यवस्था रही खास

इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन पहलवान नारायण माहेश्वरी द्वारा ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा करने आए लोगों पर गुलाब के फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया और सभी को ईद की शुभकामनाएं दी गईं। इस पहल ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया और आपसी सद्भाव को और मजबूत किया।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह व एसएसआई संसार सिंह भारी पुलिस बल के साथ विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था के चलते पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। ईद के इस मौके पर जेवर में एक बार फिर भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली, जिसने समाज में एकता और सद्भाव का संदेश मजबूत किया।

Share This Article
Leave a comment