नए साल में घर प्लॉट का सपना अटका! रेरा में फंसी यमुना प्राधिकरण की 973 प्लॉट योजना, खरीदारों को करना होगा इंतज़ार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Dream of house plot stuck in New Year! Yamuna Authority's 973 plot plan stuck in RERA, buyers will have to wait IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण प्रोफाइल फोटो

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)|
नए साल में नया घर या प्लॉट लेने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए फिलहाल निराशा की खबर है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की बहुप्रतीक्षित नई आवासीय प्लॉट योजना जनवरी की शुरुआत में लॉन्च नहीं हो सकी। जनवरी का पहला हफ्ता बीत चुका है, लेकिन यह योजना अब भी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) की औपचारिकताओं में उलझी हुई है।

लॉन्च से पहले नियमों की कसौटी: यमुना प्राधिकरण की आवासीय योजना पर रेरा की अनिवार्यता

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-major-cbi-court-hearing-in-ghaziabad-s-16-year-old-multi-crore-scandal-201767717600283.html

दरअसल, यमुना प्राधिकरण ने दिसंबर में 973 आवासीय प्लॉट लॉन्च करने का ऐलान किया था। इनमें 755 प्लॉट सामान्य श्रेणी के हैं, जबकि शेष प्लॉट आरक्षित श्रेणियों, जैसे किसान कोटे, के तहत लॉटरी से आवंटित किए जाने थे। नियमों के अनुसार किसी भी आवासीय योजना को लॉन्च करने से पहले उसका रेरा में पंजीकरण अनिवार्य होता है।

योजना जिस जमीन पर प्रस्तावित है, वह किसानों से खरीदी जा चुकी है, लेकिन अब तक उसका रिकॉर्ड औपचारिक रूप से प्राधिकरण के नाम स्थानांतरित नहीं हो पाया है। रेरा ने पंजीकरण से पहले यही दस्तावेज मांगा है। इसी तकनीकी अड़चन के चलते योजना के पंजीकरण पर रोक लग गई है।

रेरा मंजूरी के इंतजार में: यमुना प्राधिकरण की आवासीय योजना जल्द होगी लॉन्च

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/uttar-pradesh-legislative-council-committee/

यमुना प्राधिकरण के अधिकारी रेरा की आपत्ति दूर करने में जुटे हुए हैं। प्राधिकरण का कहना है कि जैसे ही जरूरी दस्तावेज पूरे होंगे और पंजीकरण मिलेगा, योजना को तुरंत लॉन्च कर दिया जाएगा।

योजना की अहम बातें: प्लॉट सेक्टर 15C, 18 और 24A में प्रस्तावित हैं। 162 वर्गमीटर के 476 प्लॉट और 200 वर्गमीटर के 481 प्लॉट के साथ कुछ बड़े साइज के प्लॉट भी शामिल हैं।
आवेदन के समय प्लॉट की कुल कीमत का 10 प्रतिशत जमा करना होगा। लॉटरी में आवंटन होने पर शेष राशि एकमुश्त देनी होगी। फिलहाल निवेशकों और घर खरीदारों को थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। यमुना प्राधिकरण का दावा है कि मंजूरी मिलते ही योजना लॉन्च कर दी जाएगी। स्थिति साफ होते ही आगे की अपडेट देगा।

Share This Article
Leave a comment