दोहरा हत्याकांड : खोड़ा पुलिस ने मुठभेड़ में दो हत्या आरोपियों को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Double Murder Case: Khoda Police arrest two murder accused in an encounter; both shot in the leg IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना खोडा पुलिस ने बीती 30 जनवरी 2026 को प्रगति विहार में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोप में दो हत्या आरोपी सचिन और राजन को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है। मुठभेड़ में दोनों के पैरों में गोली लगी और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इन दोनों कि निशानदेही पर 2 तमंचे, 3 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस, चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद की। आपको बता दे कि 30 जनवरी 2026 को प्रगति विहार में अंबेडकर गेट के पास वैष्णो ढाबे पर खाने के बाद पैसे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में तीन व्यक्ति घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डबल मर्डर केस में पुलिस से मुठभेड़: चेकिंग के दौरान फायरिंग, दो बदमाश घायल

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

अस्पताल में उपचार के दौरान सत्यम और श्रीपाल की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि इंदिरापुरम अंडरपास के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि थाना खोडा से दोहरे हत्याकांड में वान्छित दो अपराधी किसी अन्य घटना को अंजाम देने कि फिराक में थाना क्षेत्र खोडा में घूम रहे है। सूचना पर पुलिस बल चैकिंग करने लगा। चेकिंग के दौराने चैकिंग 2 व्यक्ति मोटरसाइकिल से इंदिरापुरम की तरफ से आते दिखायी दिये, जिनको पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो व्यक्ति मोटरसाइकिल को तेज गति से मोड़कर पीछे की तरफ भागने लगे और मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। गिरने के बाद व्यक्ति नहर की तरफ भागने लगे। जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। वहीं पुलिस इनका अपराधीक इतिहास भी खंगालने में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment